फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़, शिक्षकों पर एफआईआर

Fri, 08 Aug 2014 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-38 वेस्ट डड्डूमाजरा के आरोपी शिक्षकों पर आखिरकार पुलिस ने छह दिन बाद सिकंजा कस दिया। चार छात्राओं की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षकों पर छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


साथ ही हरियाणा में ट्रांसफर किए गए शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रवाना हो गई। वहीं, डीपीआई ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक मुकेश को सस्पेंड कर दिया है।

उधर, पूरे मामले में डीपीआई पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नारी जागृति मंच की सदस्यों ने वीरवार को करीब छह घंटे स्कूल में हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर एएसपी उर्विजा गोयल भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


उन्होंने प्रिंसिपल रूम में चारों छात्राओं की अकेले में शिकायत सुनी। गौरतलब है कि स्कूल की चार छात्राओं ने शिक्षक मुकेश और अशोक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।

छात्राओं ने शिक्षिका के खिलाफ ‌भी दी‌ शिकायत

उधर, नारी जागृति मंच की महिलाओं ने इस मामले में डीपीआई की कार्रवाई से नाराज होकर वीरवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे कालोनी के प्रधान राजेश कालिया, स्कूल कमेटी सदस्य गीता राम, भाजपा नेता नरेंद्र चौधरी के साथ स्कूल पहुंच गईं।

उन्होंने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया। अंत में अभिभावक और मौजूदा सदस्यों ने पुलिस में दोनों आरोपी शिक्षकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, स्कूल की चारों छात्राओं ने पुलिस को स्कूल की अन्य हिंदी शिक्षिका विजय लक्ष्मी के खिलाफ अभद्र भाषा प्रयोग और डराने की शिकायत भी दी है।

हंगामे की सूचना पर सेक्टर-39 थाने के एसएचओ गुरमुख सिंह और मलोया चौकी प्रभारी हरमिंदर सिंह सहित महिला पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

डीपीआई ने नहीं दिया सवालों के जवाब

प्रिंसिपल ने जब डीपीआई को हंगामे की जानकारी दी तो उन्होंने प्रिंसिपल से पियन भेजकर कार्रवाई का पत्र लाने के लिए कहा। इस पत्र में मुकेश को सस्पेंड करने का जिक्र किया है।

वहीं, नारी महिला मंच की सदस्य नीना तिवारी ने जब डीपीआई को फोन किया तो उन्होंने एक भी फोन या मैसेज का जवाब नहीं दिया। कक्षा 9 के छात्र की मां सोनिया ने बताया कि शिक्षक अशोक ने उनके बेटे को स्कूल की दीवार फंदने पर इतना पीटा था कि उनके पांव में नील पड़ गए थे।

जब वे शिक्षक से मिलने गई, तो उसने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया था। उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई आज तक नहीं हुई है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं मामले में अधिकारी

छात्राओं की जो शिकायत होगी, उसके तहत धारा लगाई जाएगी। आरोपियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। - उर्विजा गोयल, एएसपी

छात्राओं की शिकायत पर दोनों आरोपी शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - गुरमुख सिंह, एसएचओ थाना सेक्टर-39

शिकायत के बाद शिक्षक मुकेश के थप्पड़ मारे थे। इसके बाद से वह स्कूल नहीं आया। छात्राओं की शिकायत के बाद स्कूल जांच कमेटी की रिपोर्ट उसी दिन शाम को डीपीआई को सौंप दी थी। - बलजिंदर सिंह, प्रिंसिपल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें