बच्ची घर के समीप दुकान से सामान लेने गई तो दुकानदार अश्लील चित्र दिखा करने लगा गंदी हरकत। वारदात पंजाब के अमृतसर थाना क्षेत्र में घटी।
थाना मेहता पुलिस ने एक बच्ची से अश्लील हरकतें करने के आरोप में दुकानदार खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी नौ वर्ष की बच्ची घर के समीप एक दुकान से सामान लेने गई।
दुकानदार रणजौथ सिंह ने उसे अश्लील चित्र दिखाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने शुरू कर दीं। बच्ची ने घर आकर उसे घटना के बारे में बताया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर दुकानदार की तलाश की जा रही है।