फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर के संचालकों ने की शर्मनाक हरकत

Wed, 23 Apr 2014 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर आई महिला से सेंटर संचालक और उसके साथियों ने अश्लील छेड़छाड़ की। किसी तरह वहां से बचकर निकली महिला सीधे थाना शहर जगाधरी पहुंची और इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

प्रोफेसर कॉलोनी निवासी महिला ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका मनीष गुप्ता के साथ रुपये का लेनदेन है और मनीष के पास उसके दस्तावेज पड़े थे। इसके चलते वह चार लाख रुपये मनीष को देने और उससे अपने कागजात लेने गई थी।

पीड़िता के अनुसार मनीष गुप्ता का हिंदू गर्ल्स कॉलेज के पास सिंघला इंस्टीट्यूट के नाम से कोचिंग सेंटर वह रुपये लेकर उक्त सेंटर पर गई थी। इस दौरान कोचिंग सेंटर पर मनीष गुप्ता के साथ वनीर भारती, सोहन लाल और धर्मबीर मौजूद थे।
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने मनीष को उक्त 4 लाख रुपये सौंप दिए और उसके दस्तावेज देने को कहा। इस पर मनीष ने कुछ देर इंतजार करने को कहा।

महिला ने आरोप लगाया इस दौरान चारों ने उसे पकड़ लिया और उससे अश्लील छेड़छाड़ की। वह किसी तरह वहां से बच कर भागी।

जगाधरी थाना तैनात उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें