मोगा में 26 जून को हुई मुठभेड़ के मामले में सरकार ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया है। जिसमें मोगा के एसपी-डी हरजीत पन्नू, डीएसपी धरमकोट रशपाल सिंह और एसएचओ मोगा साउथ जतिंदर जीत सिंह को शामिल किया गया है।
एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर दिनकर गुप्ता द्वारा जारी आदेश के मुताबिक यह एसआईटी डीआईजी फिरोजपुर रेंज मोहनीश चावला और एसएसपी मोगा गुरशरन सिंह संधू के निर्देशन में मामले की जांच करेगी। इसकी रिपोर्ट डीआईजी बॉर्डर रेंज बीस जुलाई को एडीजीपी को सौंपेंगे।