फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा एनकाउंटर: एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 31 Jul 2014 05:39 PM IST
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मोगा शहर में चंडीगढ़ पुलिस और बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर के मामले में पुलिस ने आज एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान जसविंदर सिंह दौसा के तौर पर की गई है। इसके दो अन्य साथी सुखदेव सिंह और गुरचरण सिंह उर्फ रिंकू मुठभेड़ के दिन यानि 26 जून को ही गिरफ्तार हो गए थे।

एनकाउंटर मामले में बनाई गई एसआईटी के डीआईजी मोहनीश चावला ने प्राथमिक जांच में सुखदेव उर्फ रिंकू और सुखपाल उर्फ खुशविंदर को बेकसूर करार दिया था। एडीजीपी जसमिंदर सिंह की प्राथमिक जांच के अनुसार मुठभेड़ में चंडीगढ़ पुलिस द्वारा बरामद किए गए हथियार सुखदेव सिंह की गाड़ी से बरामद हुए थे।
विज्ञापन


इसके अलावा गुरचरन सिंह और खुशपिंदर सिंह के पास कोई हथियार नहीं था। इन तथ्यों को देखने के बाद एडीजीपी अपराध जसमिंदर सिंह ने इन दोनों आरोपियों को बेकसूर करार दिया है।

ये है मामला
26 जून को चंडीगढ़ में आईलेट्स की तैयारी करने आए हरपिंदर से रंजिश का बदला लेने के लिए सेक्टर-22 में बंधक बनाकर मारपीट, कपड़े उतार कर वीडियो बनाने और नगदी लूटने के आरोपियों को पकड़ने गई क्राइम ब्रांच पर मोगा में नामजदों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश मौके पर ढेर हो गए।मोगा के गांव पुराना के पास हुई इस मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच के एसआई राजदीप सिंह और कांस्टेबल सुरेंद्र भी घायल हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें