फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल सुसाइड केस: पति पर दर्ज है एक करोड़ के फ्राड का केस

Wed, 30 Mar 2016 11:15 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
प्रियंका कपूर - फोटो : सभी फोटो: सोशल मीडिया
विज्ञापन
नई दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में इवेंट मैनेजर व मॉडल युवती प्रियंका कपूर खुदकुशी मामले में फर्जीवाड़े का नया खुलासा सामने आया है। प्रियंका कपूर के पति नितिन चावला के खिलाफ एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का मामला दर्ज है। इसमें केस में नितिन के अन्य परिजन भी आरोपी हैं। मध्य जिला पुलिस ने मामला दर्ज होने के काफी समय बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया था। मध्य जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गैर जमानती वारंट जारी होने की प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन


दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रियंका कपूर के पति नितिन के खिलाफ मध्य जिले के आईपी एस्टेट थाने में जालसाजी का मामला दर्ज है। एक साल पहले नितिन ने फर्जी कागजात के जरिये एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से एक करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन लिया था।

कंपनी की ओर से नितिन व उसके परिजनों के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कराया था। आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया था। इसे मध्य जिला पुलिस की लापरवाही बताया जा रहा है। आरोपी नितिन चावला के खिलाफ मुंबई में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। इस मामले में ये गिरफ्तार हुआ था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उपरोक्त दोनों मामलों की जानकारी प्रियंका कपूर को नहीं थी। गौरतलब है कि प्रियंका कपूर ने शुक्रवार को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। प्रियंका की बहन डिंपी के दहेज के लिए प्रताड़ित करने व घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद नितिन को गिरफ्तार कर लिया था। डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस नितिन के खिलाफ जालसाजी मामले में आईपी एस्टेट थाना पुलिस और दुष्कर्म के मामले में मुंबई पुलिस से संपर्क साध रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें