फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर स्नैचरों का खौफ, IG को देख पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूले

Wed, 10 Aug 2016 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्‍नै‌िचिंग - फोटो : demo pics
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस पर स्नैचरों का खौफ इतना बढ़ गया है कि मौका-ए-वारदात पर आईजी को देख पुलिसकर्मियों के भी हाथ-पांव फूल गए। चंडीगढ़ में अब तक स्नैचरों का खौफ पब्लिक और खासकर महिलाओं पर ही था, लेकिन अब इसे पुलिस पर भी साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन


इसका उदाहरण सोमवार को उस समय सामने आया जब एक दुकानदार से मोबाइल स्नैच की सूचना पर यूटी पुलिस के आईजी तेजिंदर सिंह लूथरा कुछ ही मिनट में वहां पहुंच गए। आईजी को देख पुलिसकर्मियों के भी हाथ-पांव फूल गए। आईजी के एरिया में होने का पता चलते ही वहां के एसएचओ से लेकर अन्य आला अधिकारी भी आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार सोमवार को शहर में स्नैचरों ने दो जगह स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। पहले रामदरबार फेज एक में बदमाश एक मोबाइल शॉप से दुकानदार से मोबाइल छीनकर साथी के साथ फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि रामदरबार के फेज एक में मोबाइल की दुकान चलाने वाले पंकज (26) की दुकान पर दोपहर को एक युवक मोबाइल खरीदने पहुंचा। आरोपी एक सैमसंग का मोबाइल हाथ में लेकर देखने लगा और मौका पाते ही बाहर बाइक पर इंतजार कर रहे साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी। सूचना पर पुलिस के साथ आईजी तेजिंदर सिंह लूथरा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन में पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी स्नैचिंग की दोपहर करीब 3.15 बजे सेक्टर 40 में हुई।

यहां पर बाइक सवार बदमाश सेक्टर 40 निवासी प्रोमिला सेठी (60) से उसकी सोने की चेन छीनकर ले गए। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने जब चेन पर झपट्टा मारा तब बुजुर्ग महिला ने चेन पकड़ ली जिससे आधी चेन महिला के हाथ में रह गई और आधी स्नैचर ले गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुकानदार बोला, हमें नहीं कहा सीसीटीवी लगाने को
सूत्रों के मुताबिक आईजी ने मौके पर जाकर दुकानदार से पूछा कि दुकान के पास सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं लगाए। क्या एरिया के एसएचओ ने तुम्हें सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए नहीं बताया। जिस पर दुकानदार ने कहा कि उनसे पुलिस ने सीसीटीवी लगवाने वाली किसी स्कीम के बारे में नहीं बताया। इसके बाद शाम को आईजी ने शाम को हेडक्वार्टर में थानाधिकारियों की मीटिंग ली और जमकर क्लास ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें