फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों से मिला लापता महिला का शव, खून से सना मिला पत्थर

Sat, 26 Nov 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतिकात्मक चित्र
विज्ञापन
एक सप्ताह से लापता महिला की लाश वीरवार की शाम इंडस्ट्रियल एरिया के पास झाड़ियों में मिली। मृतका के सिर पर चोटें थी और पास ही खून लगा एक पत्थर पड़ा था। गले में चुुनरी लिपटी थी। थाना शाहपुरकंडी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। इंडस्ट्रीयल एरिया के पास वीरवार की शाम आसपास के लोगों ने शव पड़े देखा। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत शाहपुरकंडी पुलिस को दी।

इस पर थाना प्रभारी परमजीत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच के बाद शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया  मृतका की पहचान गुरमीत कौर (45) पत्नी स्वर्गीय सुच्चा सिंह निवासी जिंदरई निचली के रूप में हुई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

18 नवंबर को घर से निकली थी महिला

पु‌लिस - फोटो : file photo
​उन्होंने बताया कि गुरमीत कौर डिफेंस रोड स्थित प्लाइवुड फैक्टरी में काम करती थी। बीती 18 नवंबर को सुबह गुरमीत कौर फैक्टरी के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर ही नहीं लौटी। घर में उसकी तीन लड़कियां और दो लड़के हैं।

एक लड़की की शादी हो चुकी है। गुरमीत कौर के घर न लौटने पर परिवार वाले उसे काफी दिनों सेअपने रिश्तेदारों और दूसरी जगहों पर ढूंढ रहे थे। आज उसका शव इंडस्ट्रीयल एरिया के पास झाड़ियों में मिला। 

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के सिर पर चोटें थी। शव के पास ही खून लगा एक पत्थर पड़ा था। मृतका के गले में भी चुनरी लिपटी थी। इससे महिला की हत्या की आशंका है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच में काफी मदद मिलेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा की उसकी मौत किस दिन और किस समय हुई थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें