फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में यूपी से लापता लड़की प्रेमी संग मोहाली में मिली

Fri, 17 Jun 2016 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
लापता लड़की प्रेमी संग मोहाली में मिली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के गांव नंगल जिला सहारनपुर से कुछ दिन पहले कॉलेज के लिए निकली लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। उसे यूपी पुलिस की सूचना पर मटौर थाने (मोहाली) की पुलिस ने मटौर गांव से बरामद कर लिया। वह अपने ही गांव के लड़के संग रह रही थी। मटौर पुलिस ने दोनों को यूपी पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


लड़की के परिजनों ने बताया कि वह गांव नंगल के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि बीए तृतीय वर्ष में पढ़ने वाली उनकी बेटी 17 मई को घर से कॉलेज के लिए निकली थी। इसके बाद वह गायब हो गई थी। शाम को घर नहीं आने पर उसके फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन फोन बंद था। वहीं, उसके दोस्तों से पूछताछ की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि इस बीच पता चला कि उनके गांव का गुरवचन नाम का लड़का भी गायब है।

इसके बाद उन्होंने दोनों के फोन नंबर पुलिस को सौंपे। पुलिस ने जब उनके नंबर सर्विलांस पर लगाए तो उनकी लोकेशन मटौर में मिली। इसके बाद यूपी पुलिस ने मोहाली पुलिस से संपर्क किया। मोहाली पुलिस ने दोनों की तलाश में छापेमारी की। इस दौरान प्रेमी जोड़ा एक कमरे में रहते मिले। जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के रूप में रहे थे। इसके बाद उन्होंने दोनों को यूपी पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


दोनों एक ही जाति के जांच में पता चला कि लड़का और लड़की दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और उनकी जाति भी एक ही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों बालिग हैं। अब अदालत में लड़की के बयानों पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


लड़का फैक्टरी में करता था काम लड़की को लेने आए परिजनों का कहना था कि लड़का पशु डॉक्टर है। वैसे वह आजकल मटौर एरिया की एक फैक्टरी में काम करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें