फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के साथ ऐसी दरिंदगी, सिहर उठेंगे आप

Mon, 03 Nov 2014 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी अटेली/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
9 वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार करके बेरहमी से उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। दरींदगी की हद इतनी कि हत्या के बाद निर्वस्त्र शव को ऐसे ही फेंक दिया। बच्ची का शव रेलवे स्टेशन के पास बरामद हुआ।
विज्ञापन


यह मामला हरियाणा में नारनौल के गांव अटेली में सामने आया है। शव की पहचान परिजनों ने की। बच्ची शनिवार शाम से लापता थी। पुलिस में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों ने एक बच्ची का शव पड़ा हुआ देखा। लापता बच्ची का शव होने की शंका के चलते गांव के एक परिवार को मौके पर बुलाया गया। परिवार ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान की और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

दुराचार की आशंका से ग्रामीणों में रोष

बच्ची के साथ दुराचार होने की आशंका के चलते लोगों में रोष फैल गया और उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर कनीना चौक पर जाम लगा दिया। हिंसा होने की आशंका के चलते पुलिस ने घटनास्‍थल पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के दौरान भी पुलिस बल को तैनात किया गया।  कार्रवाई के आश्वासन पर लोगों ने करीब तीन घंटे बाद जाम खोल दिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम राजकीय चिकित्सालय में करवाया। प्रारम्भिक जांच में पुलिस ने भी बच्ची के साथ दुराचार के बाद हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पजिनों ने शव लेने से मना किया

मूलत: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के शिमला गांव निवासी और यहां वार्ड एक में रहने वाले पीड़ित ने बताया कि कक्षा चार में पढ़ने वाली उसकी इकलौती बच्ची शनिवार शाम चूहेदानी में बंद चूहे को छोड़ने घर से निकली थी, लेकिन वपास नहीं लौटी।

कई घंटे तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो गुमशुदगी दर्ज करवाने पुलिस के पास गए, लेकिन उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि 24 घंटे बाद मामला दर्ज करेंगे।

फिलहाल परिजनों ने शव लेने से ‌मना कर दिया है। परिजनों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक वे शव का संस्कार नहीं करेंगे। ‌
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें