फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस कॉल, रेप केस...और ठग लिए 5 लाख

Wed, 18 Feb 2015 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस कॉल आने पर सावधान। फोन मिलाया तो युवती ने मीठी बातें करके पास बुला लिया। पास जाने पर रेप केस की धमकी दी और 5 लाख ले उड़ी। साथ ही, खाली चेक और कागजात पर साइन भी करवा लिए। पीड़ित युवक ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सुरेंद्र बंसल निवासी पातड़ां (पटियाला, पंजाब) ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक मोबाइल नंबर से बार-बार मिस कॉल आ रहीं थीं। उसने उस नंबर पर फोन किया तो एक युवती ने फोन उठाया और उससे मिलने की बात कही।

पीड़ित ने बताया कि वह सात फरवरी को किसी काम से पंचकूला आया हुआ था। इस दौरान युवती ने फोन कर उसे मिलने को कहा और हिमशिखा कॉलोनी पिंजौर बुला लिया। पीड़ित सुरेंद्र ने बताया कि वह युवती की ओर से बताए पते पर पहुंचा तो युवती ने अपना नाम पूनम बताया और कहा कि यह मेरी दोस्त का घर है और सभी कहीं बाहर गए हैं।
विज्ञापन


कुछ देर बाद दो व्यक्ति कमरे में आ गए और धमकाते हुए युवक का मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने धमकी देते हुए रेप के केस फंसाने की बात कही और 15 लाख रुपये मांगे। इसके बाद उन्होंने सुरेंद्र को बंधक बना लिया।
विज्ञापन

कनपटी पर रिवॉल्वर रख्‍ा खाली चेक पर हस्ताक्षर करवाए

सुरेंद्र ने बताया कि आरोपी उसी की गाड़ी में एक और अन्य महिला के साथ उसे सेक्टर-6 के अस्पताल भी लेकर गए और रेप केस में फंसाने की बात कही।

सुरेंद्र ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गए और मेरी कनपटी पर रिवॉल्वर रखकर तुरंत पांच लाख रुपये मंगाने को कहा। साथ-साथ उन्होंने खाली चेक और सफेद कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। अगली सुबह सुरेंद्र ने दोस्त से पांच लाख रुपये मंगवाकर आरोपियों को दे दिए। इसके बाद उन्होंने पीड़ित को छोड़ा।

इतना डरा कि पुलिस को भी नहीं बताया
शिकायतकर्ता ने बताया कि इस घटना से वह इतना डर गया कि पुलिस को भी चार-पांच दिन शिकायत नहीं दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें