फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में हैवानियत: पति को कमरे में बंद कर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 25 Aug 2021 06:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला के पति को कमरे में बंद कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर जिले में हैवानियत की वारदात सामने आई है। यहां रात को घर में घुसकर आरोपियों ने पति को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित दंपती रात को अपने चार साल के बच्चे के साथ सो रहे थे। उक्त घटना भारत-पाक सीमा से सटे एक गांव की है। उधर, थाना सदर पुलिस ने बुधवार को पीड़िता के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू की है।

विज्ञापन


पीड़िता (38) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि भारत-पाक सरहद से सटे एक गांव में उनका घर है। रात लगभग 11 बजे अपने पति और चार साल के बच्चे के साथ घर में सो रही थी। अचानक दीवार फांदकर चार लोग घर में घुस गए। दो आरोपी जबरदस्ती उसके पति को खींचकर एक कमरे में ले गए और बंद कर दिया, जबकि दो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और घसीटकर उसे दूसरे कमरे में ले गए। वहां ले जाकर उक्त दोनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने दो लोगों की पहचान की है जबकि दो लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। उधर, थाना सदर पुलिस की सब-इंस्पेक्टर रजनी बाला के मुताबिक पीड़िता के बयान पर आरोपी जसविंदर सिंह और सिमरन सिंह समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया है, सभी आरोपी फरार हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें