महिला ने बताया कि अधिक खून बहने से उसकी बच्ची बेहोश हो गई। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन 1091 नंबर पर फोन किया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसकी हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी धर्मवीर के खिलाफ पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
केस 2: कार में लिफ्ट देकर महिला को जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म
सहारनपुर की एक कालोनी निवासी महिला ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपने पति से चार साल पहले तलाक हो गया था। इसके बाद वह अपने चार वर्षीय बेटे के साथ रहती है। 30 जून को वह अपने लड़के के साथ गांधी नगर क्षेत्र की एक कालोनी में अपनी मासी के घर आई थी।
बेटे को अपनी मासी के घर छोड़कर वह वापस अपने घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी एक कार चालक वहां पर आया। आरोपी ने उसे बस स्टैंड तक छोड़ने के लिए लिफ्ट दी। इस दौरान आरोपी उसे बस स्टैंड पर न छोड़कर मानकपुर स्थित जंगल में ले गया है, जहां आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी उसे जंगाल में छोड़कर वहां से फरार हो गया। वह किसी तरह अपनी मासी के घर पहुंची और घटना के बारे में बताया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
केस तीन: देवर पर लगाया चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप
जगाधरी की एक कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति बीमार रहता है। जिस कारण उसका देवर उस पर गलत नजर रखने लगा। महिला ने बताया कि एक दिन वह घर पर रसोई में काम कर रही थी। इस दौरान उसका देवर रसोई में आ गया और उससे पीने के लिए पानी मांगने लगा। जब वह उसके लिए पानी लेने गई तो आरोपी ने उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली।
घटना के संबंध में किसी को कहने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी, जिससे डर के कारण वे चुप रही। इस दौरान आरोपी ने उसकी अलमारी में रखे जेवर व एक लाख 20 हजार रुपये की नकदी भी चोरी कर ली। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ गलत हरकतें करता रहा। जब इस बारे में उसने अपनी सास को बताया तो वह भी अपने बेटे का साथ देने लगी। परेशान होकर महिला पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी देवर व सास के खिलाफ छेड़खानी, दुष्कर्म, चोरी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
थाना शहर जगाधरी के एसएचओ सुरेश शर्मा ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने तत्परता से शुक्रवार देर शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अन्य मामलों में भी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।