फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: पिता की हुई मौत तो लिव इन में रहने लगी मां, सौतेले बाप ने बच्ची से की हैवानियत, बहनों को बताई आपबीती

Sun, 16 Apr 2023 06:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

आरोपी ने पीड़ित नाबालिग बेटी को किसी से कुछ भी न बताने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने जानकारी अपनी बहनों को दी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में एक सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने नाबालिग को धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। आरोपी ने नाबालिग के साथ दोबारा से दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया तो पीड़ित ने सारी जानकारी अपनी बहनों को दी। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाना शिमलापुरी पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग के सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


नाबालिग ने पुलिस को बताया कि 2011 में उसके पिता की मौत हो गई थी। मां ने छह महीने बाद ही आरोपी के साथ लिव इन रिलेशन में रहना शुरू कर दिया था। आरोपी ने 2018 में उसके साथ दुष्कर्म किया था और किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी थी। कुछ दिन पहले आरोपी ने दोबारा से उसके साथ दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया तो उसकी हिम्मत और भी टूट गई। आरोपी ने एक बार फिर धमकी दी कि वह किसी को न कुछ बताए। इसके बाद पीड़िता ने जानकारी अपनी बहनों को दी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें