फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: नाबालिग लड़की को महिला ने घर बुलाया, नशीला पदार्थ खिला चार लोगों से करवाया दुष्कर्म

Tue, 13 Dec 2022 08:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, लुधियाना/पटियाला (पंजाब)

सार

थाना डाबा के एसएचओ रणबीर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। चार आरोपी कौन है, अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। आरोपी महिला से पूछताछ कर उनके बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद रुपयों के लालच में एक महिला ने नाबालिग को अपने घर बुलाकर नशीला पदार्थ खिला दिया। जब नाबालिग अर्धबेहोशी की हालत में हो गई तो बारी-बारी चार लोगों से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिलवाया। जब नाबालिग होश में आई तो महिला ने उसे धमकी दी कि वह किसी को इस बारे में न बताए। किसी तरह पीड़ित नाबालिग ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। मामला पंजाब के लुधियाना का है। 

विज्ञापन


जांच के बाद थाना डाबा की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला और चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। उससे पूछताछ कर चार अज्ञात लोगों का पता लगाया जा रहा है। 

पीड़ित ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी महिला का उनके इलाके में आना जाना था तो जान पहचान हो गई। दो दिन पहले दोपहर में महिला ने पीड़ित को फोन कर काम के बहाने अपने घर बुलाया। जब पीड़ित आरोपी के घर गई तो उसे नशा करवा दिया। जिससे वह अर्धबेहोश होने लगी तो आरोपी महिला ने बारी-बारी चार आरोपियों को बुलाया और दुष्कर्म करवाया। 
विज्ञापन


थाना डाबा के एसएचओ रणबीर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। चार आरोपी कौन है, अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। आरोपी महिला से पूछताछ कर उनके बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है। 

पटियाला: पिता ने नशे में 11 साल की बेटी से किया दुष्कर्म
नशे की हालत में पिता ने अपनी ही मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला। थाना कोतवाली नाभा ने मामले में आरोपी पिता को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को अदालत में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता नशे की बुरी लत का शिकार है। 11 दिसंबर की रात को वह नशे की हालत में घर आया। उस समय आरोपी की बेटी कमरे में बैठी टीवी देख रही थी। आरोपी ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी वहां से भाग निकला। बच्ची ने रोते हुए सारी घटना परिवार वालों को बताई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और आरोपी को नामजद करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें