फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: नाबालिग से तीन साल तक दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींची, बाद में दोस्तों के पास जाने को कहने लगा

Wed, 10 Jan 2024 09:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब की अमृतसर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर तीन साल से दुष्कर्म कर रहा था। इतना ही नहीं उसने अश्लील फोटो खींची और वीडियो भी बनाया। पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर जिले में एक नाबालिग से गांव का ही व्यक्ति तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने लड़की की धोखे से फोटो खींच ली और वीडियो भी बनाया। इसी के आधार पर वह पीड़िता को ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी तीन साल पहले उससे मिला था। जान पहचान होने के बाद आरोपी उसे कहीं ले जाता था और वहां दुष्कर्म करता था। 

विज्ञापन


दुष्कर्म के बाद वह चिट्टे का नशा भी करवाता था। कुछ समय बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और दोस्तों के साथ भी जाने को कहने लगा। इसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तीन महीने तक जांच की। इसके बाद पुलिस ने नौ जनवरी को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीन साल पहले लड़की नाबालिग थी। इसीलिए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना जंडियाला की पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने और अश्लील फोटो को वायरल करने के आरोप में केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें