फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः रेलवे स्टेशन की चौकी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, होमगार्ड जवान ही बन बैठे भक्षक!

Thu, 11 Jul 2019 09:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर/टांडा उड़मुड़ (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चौलांग रेलवे स्टेशन पर दो होमगार्डों ने गुरुवार सुबह 16 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की को रोता देख लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपियों की जमकर पिटाई की। रेलवे पुलिस ने नाबालिग का जालंधर के सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद दो होमगार्डों समेत तीन पर मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसके पिता से अनबन होने के कारण उसकी मां भोगपुर के एक गांव के व्यक्ति के साथ आपसी सहमति से रह रही है। वह और उसका भाई भी उनके साथ रहता है। एक दिन पहले बुधवार को उसका चाचा उसे अपने साथ टांडा के पास अपने गांव ले गया। 

उसने उसे रात को गांव के नजदीक किसी बाबा की जगह पर रखा। इस दौरान चाचा ने उसके साथ जबरदस्ती की और सुबह 6:00 बजे ट्रेन पर चढ़ाने के मकसद से स्टेशन पर छोड़ने आया। इस दौरान उसके चाचा ने सिर में दर्द होने की बात कह सिर दबाने को कहा। किशोरी उसका सिर दबाने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच होमगार्ड के तीन कर्मचारी वहां पहुंचे और दोनों से पूछताछ करने लगे। आरोपियों ने उनसे कहा कि वे रिश्तेदार नहीं लगते हैं। इसके बाद मौके से एक होमगार्ड कर्मी चला गया।

वहां मौजूद जालंधर निवासी आरोपी होमगार्ड धर्मपाल व दिलबाग सिंह ने लड़की के चाचा को थाने में बंद करने की धमकी दी। चाचा घबराकर वहां से चला गया। इसके बाद दोनों आरोपी लड़की को चौकी में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

पीड़िता ने बाहर आकर चाचा को फोन किया और रोते-रोते सारी बात बताई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने रोने का कारण पूछा तो लड़की ने उन्हें सारी बात बता दी। इससे लोग भड़क उठे और आरोपियों की पिटाई कर दी।

इसी बीच किसी ने टांडा पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी टांडा गुरप्रीत सिंह गिल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों को लोगों से बचाया। पुलिस ने पीड़ित लड़की के चाचा और दोनों होमगार्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया है। 

लड़की के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। - सुरिंदर, डीएसपी, रेलवे पुलिस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें