फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर पर फर्जी ढंग से किसान क्रेडिट कार्ड और रिश्वत लेने का आरोप, सीएम-डीएम से की शिकायत

Thu, 11 Jul 2019 06:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। एक शख्स ने बैंक मैनेजर पर धोखे से क्रेडिट कार्ड बनाकर घोटाला करने और रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी से पोर्टल के जरिए की है।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के वजहुद्दीनपुर सरैया गांव के कृष्णा गिरी ने धर्मापुर के यूनियन बैंक मैनेजर पर किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए 10 फीसदी रिश्वत लेकर और धोखे से किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता ने इसकी मुख्यमंत्री पोर्टल और जिलाधिकारी से शिकायत की है। शिकायत पत्र में कहा है कि वजहुद्दीनपुर सरैया की प्रीती गिरी पत्नी प्रमोद कुमार गिरी और संजय गिरी पुत्र राधेश्याम गिरी ग्राम वजहुद्दीनपुर सरैया के नाम पर किसान क्रेडिट कार्ड बनाया है।
विज्ञापन


इसमें खतौनी नई और धोखाधड़ी करने हेतु खसरा पुराना लगाकर विवादित तीन साल से बंजर पड़े खेतों पर लोन पास कर दिया है। जबकि उस जमीन में बंटवारे का विवाद है।

बंटवारे के झगड़े की वजह से पूरा खेत विवादित होकर तीन साल से बंजर पड़ा हुआ है, जबकि किसान क्रेडिट कार्ड से रुपया निकाला जाता है। यह बंजर (परती) खेत विवादित है। इस पर बड़े-बड़े शीशम और बबूल के पेड़ उगे हुए हैं।
विज्ञापन

ऐसे बंजर और विवादित खेत पर बैंक ने धोखाधड़ी करते हुए क्रेडिट कार्ड बनाकर दोनों लोगों का लोन पास कर दिया है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल और जिलाधिकारी से इस प्रकरण की जांच कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उचित करवाई करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें