नौकरी की तलाश में मोहाली पहुंची हिमाचल प्रदेश की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना फेज-11 की पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। दो आरोपियों अनमोल व राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी पूनिया की तलाश में पुलिस टीमें छापामारी कर रही हैं।
पीड़िता हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की रहने वाली है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया में एक ऑटो मोबाइल कंपनी में काम करती थी। कुछ समय पहले उसका एक्सिडेंट हो गया था, जिसके चलते उसे नौकरी छोड़नी पड़ी। पीड़िता ने बताया कि हादसे के बाद उसने अपने एक सहकर्मी को कहा कि उसके लिए नौकरी की तलाश करे।
13 मई को वह नौकरी के संबंध में इंटरव्यू देने के लिए मोहाली आई थी। जहां पर उसकी मुलाकात गुड्डू से हुई। उसके बाद वह इंटरव्यू के लिए गई। उसने बताया कि सेक्टर-67 में इंटरव्यू के बाद उसे देरी हो गई थी। ऐसे में उसका साथी गुड्डू उसे अपने दोस्त के चंडीगढ़ स्थित कमरे में ले गया।
कमरे में पहले से ही अनमोल सिंह, पूनिया और राजा मौजूद थे। जब उसका दोस्त गुड्डू काम के लिए चला गया तो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।