फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 माह की गर्भवती से पति ने की शर्मनाक हरकत

Wed, 29 Apr 2015 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधरपंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ माह की गर्भवती पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति ने जबरन उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स किया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके जेठ व ससुर ने उसकी हत्या की कोशिश की।
विज्ञापन


आठ माह की गर्भवती महिला की शिकायत पर स्थानीय बस्ती बावा खेल की पुलिस ने उसके पति, ससुर व जेठ को गिरफ्तार कर लिया है और तीनों को जेल भेज दिया है।

थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ सुखजीत सिंह ने बताया कि लुधियाना की रहने वाली एक युवती की शादी पांच साल पहले जालंधर बस्ती गुजां के रहने वाले वरूण से हुई थी। शादी के साल बाद उसके यहां बेटी पैदा हुई, जो अब चार साल की है। विवाहिता दोबारा आठ माह की गर्भवती है।
विज्ञापन

प‌ति, ससुर और जेठ पर प्रताड़ित करने का आरोप

गर्भवती महिला ने रविवार को पुलिस को शिकायत दी कि उसका पति वरूण पुरी उसके साथ आप्रकृतिक यौन सेक्स करता है और उसको प्रताड़ित करता है।

उसका ससुर सुकेश पुरी व जेठ करण पुरी उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं, उससे मारपीट की जाती है। रविवार को भी उसके साथ यही हाल हुआ और उसकी मारपीट की गई और हत्या का प्रयास किया गया। महिला का पति मर्चेंट नेवी में कैप्टन है।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद वरुण पुरी, करण पुरी व सुकेश पुरी के खिलाफ आप्रकृतिक यौन सेक्स, हत्या के प्रयास, दहेज प्रताड़ना की धाराओं के तहत केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित विवाहिता का मेडिकल सिविल अस्पताल से करवाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें