वारदात रविवार देर रात की है। बताते हैं कि पड़ोस में रहने वाला युवक शराब के नशे में धुत होकर जबरन बुजुर्ग के कमरे में घुस गया। आरोपी ने पहले तो महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के चिल्लाने का शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसे देखने आया था। तभी उसने आरोपी को कमरे से भागते हुए देख लिया।
बताते हैं कि तब आरोपी बिना कपड़ों के था। मामले की भनक लगते ही सोमवार को एरिया के लोग एकजुट हो गए। इसके लिए पहले आरोपी की तलाश की गई। काबू करने के बाद उसे लालकुर्ती पुलिस के हवाले किया गया। बुजुर्ग महिला ने भी अपने बयान में आरोपी की करतूत का सिलसिलेवार खुलासा किया। इसी आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अभी मेडिकल रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।
अभी हम मामले की जांच कर रहे हैं। महिला के बयान दर्ज करने के लिए महिला पुलिस को बुलाया गया है। मेडिकल जांच में जो भी बात सामने आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। महिला के साथ लोग जबरदस्ती होने की बात कह रहे हैं। जांच में सारा खुलासा हो जाएगा। - अजायब सिंह, एसएचओ, थाना पड़ाव