फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में व्यापारी के पेट में चाकू मार एक लाख लूटे, जालंधर में महिला कांस्टेबल से पर्स छीना

Mon, 16 Mar 2020 09:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/जालंधर ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

मुक्तसर से जलालाबाद आ रही बस में एक व्यापारी के पेट में चाकू घोंपकर तीन लुटेरे एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। जख्मी व्यापारी को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना वैरोका पुलिस ने सोमवार को पीड़ित के बयान पर तीन लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लुटेरों ने तेजधार हथियार दिखाकर बस में सवार अन्य यात्रियों, चालक और परिचालक को धमकाया और बस रुकवाकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित अबरार भूरा ने बताया कि वह भैंसों की खरीद-फरोख्त का कारोबार करता है। उसने बताया कि अपने रिश्तेदार मुसाहिद के साथ यूपी से जलालाबाद आ रहा था। किसी कारण से उन्हें मुक्तसर उतरना पड़ा। मुक्तसर से सुबह 9.55 बजे बस पकड़कर जलालाबाद आ रहा था, उसके पास एक लाख रुपये की नगदी थी।

गांव मोहकम अराईयां के समीप एक व्यक्ति ने बस रुकवाई और इसी दौरान वहां आल्टो कार में मौजूद तीन लोग बस पर चढ़े और आते ही उन्होंने पीटना शुरू कर दिया और तेजधार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरे उसकी जेब में से एक लाख रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। उसके साथी मुसाहिद ने उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। वारदात की तफ्तीश कर रहे थाना प्रभारी अंग्रेज कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर लुटेरों का सुराग लगाया जा रहा है। 

जालंधर: बाइक सवारों ने महिला कांस्टेबल से पर्स छीना
झपटमारों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि वह भीड़भाड़ वाले इलाकों में अब पुलिस मुलाजिमों को भी निशाना बनाने लगे हैं। रविवार रात जालंधर के ज्योति चौक के पास स्थित शॉपिंग मॉल के बाहर महिला कांस्टेबल बलजीत कौर का पर्स छीन कर बाइक सवार दो लुटेरे फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

थाना नंबर चार की पुलिस को दी गई शिकायत में उच्चा सुराजगंज की रहने वाली कांस्टेबल बलजीत कौर ने बताया कि वह लाइन में तैनात है। रविवार रात को वह बाजार आई थी। उसके पर्स में करीब 70 हजार रुपये थे। वापसी में घर के पास पीछे से बाइक पर दो युवक आए और उसके हाथ से पर्स झपट ले गए। पर्स में नकदी के अलावा एटीएम कार्ड और जरूरी दस्तावेज भी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें