फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को अकेला देख जागी वहशियत... और कर दिया कुकर्म

Wed, 10 Jun 2015 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के मनीमाजारा स्थित इंदिरा कालोनी में साढ़े चार साल के बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। बच्चे के पिता ने इस मामले में मनीमाजरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्चे की हालत नाजुक होने के कारण उसे मनीमाजरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। घटना शाम पांच बजे की है।

जानकारी के मुताबिक बच्चे का पिता मनीमाजरा स्थित इंदिरा कालोनी में झुग्गी में रहता था। बच्चे के पिता ने शिकायत में कहा कि वह सोमवार को काम से बाहर गया था और बच्चे की मां भी मौके पर नहीं थी। आरोपी ने बच्चे को अकेला देख उसके साथ कुकर्म किया। जब बच्चे की मां लौटी तो उसने बच्चे के कपड़े में खून देखा।
विज्ञापन


इसकी जानकारी उन्हें दी। वह बच्चे को तत्काल अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने बच्चे को भर्ती कर लिया। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आठ साल की बच्ची से गंदी हरकत

सेक्टर-34 थाने की पुलिस ने घर में आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में नौकर को गिरफ्तार किया है। नेपाली नौकर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

वहीं नौकर को जुवेनाइल होम भेज दिया गया है। बच्ची का परिवार सेक्टर-34सी में रहता है। पिता प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। नेपाल निवासी नाबालिग नौकर घर में काम करता है। बच्ची के पिता का आरोप है कि नौकर दो माह से बच्ची को परेशान कर रहा था। उन्होंने नौकर को खुद बच्ची से छेड़छाड़ करते हुए देखा है।

बच्ची के परिजन कुछ माह पहले ही मोहाली से सेक्टर-34सी में शिफ्ट हुए हैं, जबकि नौकर करीब डेढ़ साल से घर में साफ-सफाई का काम करता है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत है कि नौकर करीब डेढ़ साल से बच्ची को परेशान कर रहा है। उन्होंने नौकर को कई बार हिदायत दी, लेकिन वह बाज नहीं आया। रविवार को उन्होंने नौकर को खुद गंदी हरकत करते देखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें