फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में हैवानियत: ऑटो चालक ने 15 वर्षीय लड़की से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा

Tue, 17 May 2022 12:06 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

सेक्टर-49 थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो चालकों से पूछताछ की। देर रात ऑटो चालकों की निशानदेही पर आरोपी सेक्टर-49 स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय पवन को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक उसे सेक्टर-50 के जंगलों में ले गया और दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित लड़की को बुड़ैल जेल के पास छोड़कर फरार हो गया। मामला रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे का है। पीड़ित को रोते देख एक महिला पुलिस निरीक्षक ने पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और रविवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


आरोपी की पहचान सेक्टर-49 स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय पवन के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित लड़की सेक्टर-28 में एक घर में काम करती है। रविवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे वह पंचकूला स्थित अपने घर जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुई। ऑटो चालक उसे पंचकूला छोड़ने के बजाय सेक्टर-50 के जंगलों की तरफ ले गया और नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को बुड़ैल जेल रोड के पास छोड़कर फरार हो गया।
 
पीड़ित लड़की सड़क पर खड़ी रो रही थी तभी वहां से एक महिला पुलिस निरीक्षक गुजरी। उन्होंने अकेली लड़की को रोता देख रुककर पूछताछ की। लड़की ने उन्हें आपबीती सुनाई। महिला निरीक्षक लड़की को थाने लेकर पहुंची और उसकी निशानदेही पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो चालकों से पूछताछ की। देर रात ऑटो चालकों की निशानदेही पर आरोपी सेक्टर-49 स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय पवन को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में बच्ची की देखभाल के लिए रखा गया था, मन नहीं लगा तो दीवार फांदकर भागी
पुलिस के अनुसार, युवती सेक्टर-28 के एक घर में काम करती है। उसे घर में बच्ची की देखभाल के लिए रखा गया था। 15 वर्षीय पीड़िता का काम में मन नहीं लगा तो वह घर की दीवार फांदकर सेक्टर 27/28 की डिवाइडिंग रोड पर आ गई और पंचकूला स्थित अपने घर जाने के लिए एक ऑटो में बैठ गई। लड़की को अकेला देख ऑटो चालक उसे जंगलों की तरफ ले गया। पुलिस के अनुसार लड़की पढ़ी-लिखी नहीं है।

जनवरी में ऑटो चालक ने महिला को बनाया था शिकार
जनवरी 2022 में एक 38 वर्षीय महिला ने ऑटो चालक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोपी ऑटो चालक पीड़ित महिला को रेलवे स्टेशन से बैठाकर आईएसबीटी सेक्टर-17 छोड़ने जा रहा था। सेक्टर-17 के पास अंधेरे का फायदा उठाकर ऑटो चालक ने पीड़िता को अपना शिकार बना लिया लेकिन पास में ही ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने पीड़िता की जान बचाई और आरोपी ऑटो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

वर्ष 2017 में 21 वर्षीय युवती के साथ भी हुई थी दरिंदगी 
2017 में 21 वर्षीय एक युवती से ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। बीते वर्ष नवंबर महीने में सेक्टर-53 में युवती से गैंगरेप मामले के तीनों दोषियों को अदालत ने सजा सुनाई थी। युवती मूलरूप से देहरादून की थी और मोहाली में पीजी में रहती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें