दुष्कर्म के बाद से ही आरोपी लगातार किशोरी के साथ दोबारा दुष्कर्म करने का दबाव बना रहे थे। वहीं, इस बात का जिक्र पीड़िता ने अपनी पड़ोसी महिला से किया था। वहीं, इसी दबाव में आकर वह परेशान रहने लगी और 10 दिन तक खाना नहीं खाया। जिसके बाद माता-पिता परेशान हो गए। डॉक्टरों से दवाई दिलवाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं, पड़ोसी आंटी ने किशोरी की मां को बुलाया और घटना के बारे में बताया। जिसके बाद मां ने अपने पति को बताया और दोनों ने बेटी से पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई।
पिता ने महिला थाने पुलिस पर लगाए यह आरोप
पिता ने बताया कि वह मंगलवार को महिला थाने में गए थे, जहां पर उनकी कोई खास सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद वह नव नियुक्त एसपी मनीषा चौधरी से मिले और आपबीती बताई। वहीं, मनीषा चौधरी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डीएसपी पूजा डाबला को महिला थाना में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
वहीं, पिता को महिला थाना पुलिस अपनी जिप्सी में आरोपियों की शनाख्त करवाने के लिए ले गई। पिता ने आरोपी बिंदर और उसके साथ एक अन्य को पकड़वाया, लेकिन पुलिस ने उनको यह कर छोड़ दिया कि कल वारदात में संलिप्त चारों आरोपी थाने में पेश हो जाना, नहीं तो वह परिवार को उठा लेंगे। जिस कार्रवाई से वह नाखुश है।
मामला संज्ञान में आते ही केस दर्ज करने के निर्देश दे दिए थे, परिजनों ने तीन युवकों के खिलाफ शिकायत दी है, जिस शिकायत पर केस दर्ज किया गया है, मामले की तफ्तीश जारी है। वहीं, पुलिस ने किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ा है, यह आरोप निराधार है। -मनीषा चौधरी, एसपी, पानीपत।