फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अंधाधुंध फायरिंग से धर्राया गोहाना, एक को गोली लगी, व्यापारी से मांगी दो करोड़ की रंगदारी

Sun, 21 Jan 2024 12:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (पंजाब)

सार

हरियाणा के गोहाना की पुरानी अनाज मंडी में मातूराम हलवाई की दुकान पर तीन बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बदमाशों ने पर्ची फेंक कर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। घटनास्थल पर गोहाना पुलिस पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
फायरिंग के बाद दुकान पर पहुंची पुलिस और जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गोहाना की पुरानी अनाज मंडी के पास स्थित नामचीन मातूराम हलवाई की दुकान के बाहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान 30 से अधिक फायर किए गए। एक गोली लगने से दूध देने आया युवक घायल हो गए। बदमाशों ने दुकान के बाहर पर्ची फेंककर दो करोड़ की रंगदारी मांगी है। भागते वक्त बदमाशों ने अनाज मंडी के पास भी चार-पांच फायर किए। सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। व्यापारियों ने ठोस कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


गोहाना में पुरानी अनाज मंडी के पास मातूराम हलवाई की दुकान है। मातूराम की जलेबी की देश ही नहीं विदेश में भी मांग है। रविवार सुबह पौने 11 बजे दुकानदार व कारिंदे दुकान पर मौजूद थे। सभी अपने काम में लगे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। दुकान पर दूध देने पहुंचे माहरा निवासी बिजेंद्र को एक गोली लगी है। बिजेंद्र को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2017 में भी हो चुकी फायरिंग

मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 13 जुलाई 2017 को मातूराम जलेबी वाले समेत दो व्यापारियों पर फायरिंग कर 50-50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। अब फिर से साढ़े छह साल बाद फायरिंग की गई है। पुलिस ने मामले में तब कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें