काॅल कर दी गई थी धमकी
सेक्टर 19 निवासी गुरचरण सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह मोहाली के मुल्लांपुर में डेंटल क्लीनिक चलाते हैं। कुछ दिन पहले उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को वकील बताया और उन पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगाया। फोन करने वाले ने उनके खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी।
बाद में एफआईआर दर्ज न करने के लिए उससे 5 लाख रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने पूरी बातचीत अपने फोन पर रिकॉर्ड कर ली और एसएसपी पब्लिक विंडो पर शिकायत दी। इसे आगे की जांच के लिए सेक्टर 19 पुलिस स्टेशन भेज दिया गया। सेक्टर 19 पुलिस ने गुरचरण सिंह को पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया। जिसके बाद उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई।
थाने में समझाैते का दबाव बनाने का आरोप
पुलिस ने डेंटिस्ट को कॉल करने वाले व्यक्ति और युवती का पता लगाया। जिसके बाद दोनों को पुलिस स्टेशन बुलाया गया। डेंटिस्ट ने आरोप लगाया कि वह सेक्टर 19 थाने की एसएचओ ऊषा रानी, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार से मिला। उन्होंने उस पर विपरीत पक्ष के साथ मामला सुलझाने का दबाव बनाया। डेंटिस्ट ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे यह कहकर धमकाया कि दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के लिए किसी महिला का बयान ही काफी है।