नाबालिग छात्रा ने व्हाट्सऐप पर अपनी आपत्तिजनक फोटो देखी तो फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना पंजाब के फरीदकोट के गांव रामेआना की है।
पुलिस ने फोटो अपलोड करने वाले बारहवीं कक्षा के छात्र मनतार सिंह (18) के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।
एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित पिता के बयान पर आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।