फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही छात्रा किडनेप, रेप के बाद सड़क किनारे फेंका

Thu, 21 Apr 2016 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोसली।
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा का अपहरण कर रेप
विज्ञापन
इलाके की एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और रोष जताया। साथ पुलिस में शिकायत दर्ज गई। छात्रा अपने गांव से पास के दूसरे गांव में पढ़ने जाती है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा है कि जब तक बच्चों की सुरक्षा नहीं दी जाती तब तक वे बेटियों स्कूल नहीं भेजेंगे। मामले को लेकर डीएसपी खुद ग्रामीणों से मिलने पहुंचे और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सहयोग करने वाले दो अभी फरार हैं।

कोसली क्षेत्र के एक गांव से सोमवार को एक छात्रा अपने पड़ोस के गांव में स्कूल जाने के लिए निकली थी। सुबह करीब साढ़े सात बजे नौवीं कक्षा की यह छात्रा कुछ दूरी पर ही पहुंची थी कि पड़ोसी गांव का 32 वर्षीय युवक बाइक लेकर उसके पहुंच गया और उसे स्कूल तक छोड़ने की बात कही। परिचित होने पर वह बाइक पर बैठ गई। ग्रामीणों के अनुसार युवक उसे जबरन नेहरू कैनाल पर ले गया, जहां पहले से उसके दो साथी मौजूद थे। आरोप है कि युवक ने अपने साथियों के सहयोग से छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद उसे स्कूल के पास छोड़ गया। इधर, ग्रामीणों को छात्रा का अपहरण होने की भनक लगने पर वे जाटूसाना थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


लौटते वक्त छात्रा बदहवास स्थिति में मिली तो पहले तो उसे घर लाया गया। फिर सारी बात पूछकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं उसके सहयोगी फरार हैं। मामले को लेकर मंगलवार को इलाके के डीएसपी जब ग्रामीणों के पास पहुंचे तो ग्रामीणों भड़क गए। उन्होंने कहा कि पड़ोसी गांव में बच्चों को भेजने से डर लगता है।

दो साल पहले भी उनके गांव की लड़कियों के साथ पड़ोसी गांव के युवकों ने छेड़छाड़ की थी। तब बच्चों को स्कूल भेजने से रोक दिया था। तब प्रशासन ने सुरक्षा का वादा किया और एक पीसीआर भी लगाई थी। लेकिन अब एक बार फिर ऐसा मामला हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों गांवों के बीच की दूरी तीन किलोमीटर है और आवागमन के साधन नहीं है। ऐसे लड़कियों को भी पैदल स्कूल तक जाना पड़ता है। उनके गांव में सिर्फ पांचवीं तक स्कूल है।

क्या कहना है डीएसपी का
डीएसपी मोहम्मद जमाल का कहना है एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। लड़कियों की सुरक्षा के लिए एक पीसीआर लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आज ही कोसली डीएसपी का चार्ज लिया है। स्कूल आती जाती छात्राओं के साथ छेड़छाड़ या अपहरण जैसी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें