फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः सब्जी लेने जा रहे प्रवासी मजदूर को तीन युवकों ने पहले लूटा, फिर चाकू मारकर हत्या

Wed, 20 May 2020 05:20 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
होलसेल सब्जी मार्केट में बुधवार की सुबह सब्जी लेने जा रहे एक प्रवासी को तीन लुटेरों ने चाकू मार मौत के घाट उतार दिया। आरोपी उसकी जेब से पैसे लेकर फरार हो गए। घटनास्थल से कुछ दूरी पर बाहर खड़े एक व्यक्ति ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हुए। घटना की जानकारी मिलते थाना हैबोवाल पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर तीन लुटेरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वही पुलिस लुटेरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है।
विज्ञापन


न्यू टेगोर नगर निवासी रामू (35) नारियल बेचने का काम करता था। लॉकडाउन में यह काम ठंडा पड़ गया, इस पर वह सब्जी बेचने का काम करने लगा। बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे सब्जी लेने के लिए जालंधर बाईपास की तरफ साइकिल पर निकला था। वह चंद्र नगर स्थित मल्ली पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था। वहां एक एक्टिवा पर सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। चाकू की नोक पर जैसे पैसे मांगे तो रामू से तकरार हो गई। इसी दौरान आरोपियों ने रामू पर चाकू से वार कर दिया। वह गिर गया और लुटेरे उसके पैसे लूट कर फरार हो गए।

कुछ दूरी पर घर के बाहर खड़े एक व्यक्ति ने जब यह घटनाक्रम देखा उसने शोर मचा दिया। घायल रामू की मौके पर मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई संतोष ने मौके पर पहुंच कर उसकी पहचान की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। थाना हैबोवाल प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि  मामला लूट का ही लग रहा है। पुलिस मृतक के छोटे भाई संतोष के बयान पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का सुराग लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें