लोगों के पासवर्ड आदि चोरी करके लाखों की ऑनलाइन शापिंग करने वाला 10वीं पास चोर थाना सिटी-1 मानसा पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इस बार उसने एक ट्रक ड्राइवर के खाते में से 32 हजार रुपये की शापिंग करके मंहगे मोबाइल फोन खरीदे। उसकी तस्वीर एटीएम के कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद वह गिरफ्तार हो गया।
चोर ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का डिप्लोमा किया है। जानकारी के अनुसार मानसा वासी ट्रक ड्राइवर बलराज सिंह पुत्र बलजीत सिंह ने 17 अक्तूबर को वाटर वर्क्स रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से 25 हजार रुपये निकलवाए।
इस दौरान जसवीर सिंह उसके साथ खड़ा था। अगले दिन बलराज सिंह के खाते में से करीब 32 हजार रुपये निकल गए और उसे मोबाइल पर मैसेज भी आ गया।