फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वीं की छात्रा से गैंगरेप, बेहोश कर फेंका

Tue, 28 Oct 2014 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
विज्ञापन
विज्ञापन
आठवीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से 3 लोगों ने गैंगरेप किया फिर बेहोशी की हालत में गांव में फेंक गए। घटना पंजाब के सुनाम (संगरूर) की है।
विज्ञापन


पीड़िता लड़की को आरोपी घर से जबरन उठाकर ले गए थे। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। एसएचओ बलजिंदर सिंह पन्नू ने बताया कि पीड़ित लड़की जिले के एक गांव में अपने दादा-दादी के साथ रहती है।

पीड़िता आठवीं कक्षा की लड़की को शनिवार की रात बाइक पर सवार दो युवक घर से उठाकर खेत में ले गए।
विज्ञापन

तीन युवकों ने किया गैंगरेप

पीड़िता के अनुसार खेतों में आरोपी युवक का एक साथी पहले से मौजूद था। आरोपियों ने लड़की के साथ सामूहिक दुराचार किया और फिर बेहोशी की हालत में उसे गांव में एक मंदिर के नजदीक फेंक गए।

पीड़िता का यहां के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवा दिया गया है। पुलिस ने गांव शेरों के कुलदीप सिंह समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी कुलदीप सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। साथ ही अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए गहनता से छानबीन जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें