फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda News: बठिंडा में MBA छात्र ने की खुदकुशी, बेहोशी की हालत में पार्क में मिला, अस्पताल में मौत

Wed, 04 Jan 2023 05:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन की पुलिस पहले अजीत रोड के पार्क में पहुंची, उसके बाद सिविल अस्पताल पहुंची। जहां पर पुलिस ने आईडी कार्ड के जरिये परिजनों को सूचित किया। थाना सिविल लाइन के एसएचओ यादविंदर सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
छात्र के पास मिला आईकार्ड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा में अजीत रोड पर रहने वाले एमबीए के एक छात्र ने बुधवार को जहर निगल खुदकुशी कर ली। मृतक युवक की पहचान 23 वर्षीय सुखवंत सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी मेहमा सरजा जिला बठिंडा के तौर पर हुई है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एमबीए का छात्र सुखवंत सिंह विदेश जाने के लिए आइलेट्स सेंटर में पढ़ रहा था। वह अजीत रोड पर एक पीजी में रहता था। बुधवार को उक्त युवक बेहोशी की हालत में अजीत रोड के एक पार्क में मिला तो लोगों ने समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों को सूचित किया। 

सूचना प्राप्त होने के बाद मौके पर पहुंचे संस्था सदस्यों ने युवक के पास से जहर की एक खाली पुड़िया और एक आईडी कार्ड बरामद किया। आईडी कार्ड के आधार पर युवक की पहचान हो गई। जब युवक को बेहोशी की हालत में पूछा गया तो उसने बताया कि उसने जहर निगला है। संस्था के सदस्य तुरंत उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इस बारे में सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन की पुलिस पहले अजीत रोड के पार्क में पहुंची, उसके बाद सिविल अस्पताल पहुंची। जहां पर पुलिस ने आईडी कार्ड के जरिये परिजनों को सूचित किया। थाना सिविल लाइन के एसएचओ यादविंदर सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें