फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 12 साल बाद पति पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- फेसबुक पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

Mon, 18 Mar 2019 04:31 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
शादी के 12 साल बाद एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पंचकूला सेक्टर-5 स्थित महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पति ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिस पर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। वहीं, पति-पत्नी की आपसी लड़ाई में फेसबुक पर कमेंट करना एक पार्टी के नेता को महंगा पड़ सकता है। पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-25 निवासी एक महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2007 में हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की उम्र करीब 12 साल है और छोटी बेटी की उम्र करीब सात साल है। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसका पति शादी के एक दो साल बाद ही उससे मारपीट करने लगा। जबकि परिवार वालों ने दहेज देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। महिला का कहना है कि पति ने शादी से पहले ही गाड़ी की मांग की, जिसे परिवार वालों ने हंसी-खुशी पूरा कर दिया। इसके बाद भी पति आए दिन मारपीट करता है और गालियां देता है।

महिला का आरोप है कि पति ने बड़ी बेटी के पहले जन्मदिन पर उसे इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसकी पसलियां टूट गईं। सारी रात सांस लेने में दिक्कत हुई। जब उसने पानी का एक गिलास मांगा तो भी नहीं दिया। सुबह खुद ही उसने मां-बाप को फोन करके बुलाया और कहा कि ये ड्रामा कर रही है। इसके बाद परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टरों ने बताया कि पसली की हड्डी फ्रेक्चर है। इसके अलावा भी महिला ने कई तरह के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फंस सकते हैं नेता

पति-पत्नी की लड़ाई में कमेंट करना एक नेता को महंगा पड़ सकता है। यदि पुलिस पति-पत्नी के फेसबुक को खंगालती है तो नेता के खिलाफ साइबर एक्ट के तहत केस दर्ज हो सकता है और उन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

महिला की शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अजीत सिंह, महिला थाना प्रभारी सेक्टर-5
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें