फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः वीडियो बना फंदे पर झूली विवाहिता, सास-ससुर पर लगाए ये आरोप

Thu, 14 Mar 2019 08:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लुधियाना स्थित सलेम टाबरी के अमन विहार इलाके में रहने वाली जीया वर्मा (24) ने सास-ससुर से परेशान होकर आत्महत्या की है। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब जीया ने खुद अपना बयान वीडियो में दिया है। दो मिनट 23 सेकेंड के वीडियो में उसने अपनी सास और ससुर को मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने वीडियो को अपने कब्जे में ले लिया है और उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाले जीया के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


आजाद नगर इलाके में सिलाई मशीन रिपेयर का काम करने वाले सुनील और जीया की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। वह एक रिटेल स्टोर में काम करती थी। कुछ समय पहले उसने अपनी सहेली के साथ मिलकर एक ही दिन नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद से वह परेशान चल रही थी। बुधवार को उसकी सास नीचे थी, जबकि ससुर और पति काम पर गए हुए थे। उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

बिजली की तार उतारनी थी तो चला पता
पड़ोस के घर में शादी थी और उन्होंने डेक की तार जीया के कमरे में लगाई थी। जब वह तार उतारने के लिए कमरे में गए तो अंदर से बंद था। बच्चे खिड़की से अंदर घुसने लगे तो अंदर शव देख सबके होश उड़ गए। जिसके बाद सभी को इस बात का पता चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में जीया ने सास ससुर को बताया जिम्मेदार

खुद के द्वारा रिकार्ड की गई दो मिनट 23 सेकेंड की वीडियो में जीया ने अपने पति की तारीफ की लेकिन सास और ससुर को काफी गलत बताया। जीया ने बताया कि उसकी सास पति की सौतेली मां है। वह उसे काफी परेशान करती थी। उसका ससुर भी सास के पीछे लग उसे परेशान करता था। ससुरा उसे गालियां दे घर से निकालने की धमकियां देता था। 

जीया ने कहा कि उसके पति को उसकी सास ने पढ़ाया लिखाया नहीं जानबूझ कर उसे किसी लायक नहीं बनाया। जबकि उसका पति एक अच्छा इंसान है। जीया ने कहा कि वह अपने सास ससुर की वजह से आत्महत्या कर रही है और पुलिस इन दोनों को कड़ी से कड़ी सजा दे। 

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
एसीपी नार्थ मुख्तियार राय ने बताया कि वीडियो उनके पास भी आई है। जीया के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें