फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने हथेली पर लिखा सुसाइड नोट और निगल लिया जहर

Thu, 08 Sep 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
रोहतक में महिला ने हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर जहर खाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा में एक और विवाहिता ने सुसाइड नोट लिखने के बाद जहर निगल लिया। सड़क पर वह बेसुध मिली। घटना, रोहतक की है। बाइपास चौक पर बेसुध हालत में मिली महिला ने अपने हाथ पर पति, सास, बहनोई पर कार्रवाई कराने की बात लिखी है।
विज्ञापन


महिला को पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। पीजीआई में दाखिल विवाहिता बयान देने की स्थिति में नहीं थी। तभी डॉक्टरों की नजर उसके हाथ पर पड़ी। इस पर उसने अपने पति, सास, बहनोई के नाम व फोन नंबर लिखे मिले।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में महिला ने ये लिखा

रोहतक में महिला ने हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर जहर खाया - फोटो : अमर उजाला
हाथ पर लिखे सुसाइड नोट में महिला ने लिखा कि इन सबने उसे मरने के लिए मजबूर कर दिया है। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण महिला का बयान दर्ज नहीं हो सका। महिला आसन गांव की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला का बयान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें