फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 कैंटरों में कबाड़ की तरह ठूंसे थे 57 गाय-बछड़े, पुलिस ने पकड़ा

Thu, 08 Sep 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरखौदा(सोनीपत)
विज्ञापन
सोनीपत में गो तस्करी, कैंटर में ठूंस-ठूंस कर भरे थे पशु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौ तस्करों की अमानवीयता देखिए, चार कैंटरों में कबाड़ की तरह ठूंस-ठूंस कर भरे थे 57 गाय और बछड़े, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। कई की मौत भी हो गई। घटना सोनीपत में खरखौदा बाईपास की है। मामले में पुलिस ने आरोपी चालकों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस यह छापामारी गुप्त सूचना के आधार पर की।
विज्ञापन


मौके पर जांच करने के बाद पुलिस ने पाया कि पशुओं को गोकशी के नहीं बल्कि डेयरी के लिए ले जाया जा रहा था। लेकिन कैंटर में पशुओं की संख्या के चलते पुलिस ने न केवल सभी पशुओं को सिसाना स्थित धर्मार्थ गो शाला में भिजवा दिया गया।

वहीं पशुओं को लेकर जा रहे लोगों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि इन पशुओं को गंगानगर, राजस्थान से मेरठ, उत्तर प्रदेश लेकर जाया जा रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कई छोटे बछड़े-बछड़ियों की मौत भी हो गई

यहां स्थित नंदीशाला में बीते दो दिनों में ही आठ लावारिस गौवंश की मौत हो गई है। इनमें दो बछड़े भी शामिल हैं। दो दिन में अचानक आठ गौवंश की मौत से नगर परिषद प्रशासन सकते में हैं। - फोटो : amar ujala
सिसाना निवासी सुरेंद्र ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि कैंटर में गायों को भरकर गोकशी के लिए लेकर जा रहे हैं। जिस पर वह खरखौदा के बाईपास पर पहुंचे और चार कैंटरों को रुकवाया।

जांच करने पर पता चला कि कैंटर चालकों ने 22 गाय, 9 भैंस व 26 बछड़े, बछड़ी और कटिया बेतरतीब ढंग से भरा है। जिसके कारण कई छोटे बछड़े-बछड़ियों की मौत भी हो गई। कैंटर चालकों ने बताया कि उक्त पशुओं को डेयरी खोलने के लिए राजस्थान के गंगानगर से लेकर आए हैं, जोकि सभी दुधारू पशु हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें