अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म डॉली की डोली की कहानी में रियल में सामने आ गई। एक दुल्हन सुहागरात में ही परिवार को बेहोश कर सबकुछ लूटकर भाग गई। सिरसा पुलिस ने आरोपी दुल्हन को गिरफ्तार कर ही लिया। उसके साथ-साथ गिरोह के दो सदस्य भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। जो इस शादी की साजिश में शामिल थे।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस ने बहू माया को पानीपत के जगदीश नगर और उसे साथी शहाबुदीन को छोटू राम चौक से काबू किया। गिरोह में शामिल बिचौलिया पप्पू खान सहित तीनों आरोपियों को रविवार दोपहर ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष पेश किया गया।
मजिस्ट्रेट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। खास बात है कि पुलिस फरार हुई बहू को चांदनी मनाकर उसकी तलाश करती रही, लेकिन जब वो पकड़ में आई पता चला कि उसका नाम चांदनी नहीं माया है। माया के मायाजाल में एक परिवार लाखों की धोखाधड़ी का शिकार हो गया।
विज्ञापन
दो साल से कैंसरग्रस्त, इसलिए की बेटे की शादी
पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की, फिर बेटी से रेप की कोशिश
- फोटो : डेमो फोटो
सिरसा के इंद्रपुरी मोहल्ले निवासी सोमनाथ पिछले दो सालों से कैंसर की बीमारी से ग्रस्त है। उसकी इच्छा थी कि वह इस संसार को छोड़ने से पहले अपने पुत्र के सिर पर सेहरा देख ले। बीमार पिता की इच्छा पूरी करने के लिए पुत्र तिलकराज तैयार हो गया। परिवार वाले लड़की ढूंढने लगे।
ऐसे में ढाणी तेजा सिंह निवासी पप्पू खान उर्फ अलादीन जो की सोमनाथ को काफी समय से जानता है, उसने सोमनाथ से कहा कि उसकी नजर में एक अच्छी व सुशील लड़की है, जिसका नाम चांदनी और वो पानीपत रहती है। उसने लड़की की फोटो सोमनाथ को दिखाई।
पप्पू खान ने लड़की की मां को फोन करके बताया कि 20 मई को लड़के वाले उसे देखने आ रहे हैं। 20 माई 2016 को पूरा परिवार पप्पू खान के साथ गाड़ी में सवार होकर पानीपत पहुंच गया। तिलकराज व चांदनी ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया।
इसके बाद पप्पू खान ने शादी करवाने के लिए एक लाख रुपये लिए। तिलकराज व चांदनी ने एक-दूसरे को व रमाला पहनाकर पारिवारिक लोगों के बीच शादी कर ली। रात को परिवार अपनी बहू को लेकर सिरसा अपने घर पहुंचा।
एक दिन बाद ही बहू चांदनी ने रात को भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर सभी को खिला दिया। देर रात जब सभी लोग बेसुध हो गए तो चांदनी सारे गहने व रुपये लेकर ससुराल से भाग गई। होश आने पर परिवार वालों को चांदनी घर से लापता मिली। परिवार पानीपत उसे घर गया तो वहां ताला लगा हुआ मिला।
आसपास के लोगों से पूछा तो पता चला कि चांदनी एक गिरोह में शामिल। यह गिरोह शादी करवार लोगों को ठगता है। यह जानकर परिवार के पैरों तले जमींन सरक गई। बाद में पता चला कि बिचौलिया पप्पू खान भी इस गिरोह का सदस्य है और शादी करवाने के नाम पर उसने सारी साजिश रची थी।
परिवार के मुखिया सोमनाथ ने सिटी थाने में जाकर शारी करवाने वाले पप्पू खान उर्फ अलादीन, बहू चांदनी व अन्य के खिलाफ शिकायत दी और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश रचने सहित अन्य अपराधिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई दो महीने बाद फरार बहू और उसके साथियों को पुलिस पकडने में कामयाब हुई।