फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुंदर' युवती देख रचाई थी शादी, पति को बेहोश कर फरार

Sat, 16 Jan 2016 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की सुंदर मिली तो बिना पड़ताल किए युवक ने शादी कर ली। 10 दिन बाद ही युवती परिवार समेत फरार हो गई। मामला, पंजाब के फाजिल्का जिले का है। ससुराल के लोग जब गांव आए तब पता चला कि दुल्हन का परिवार तो 15 दिन पहले ही इस गांव आया था।
विज्ञापन


दूल्हे की मां का कहना है कि लड़की सुंदर थी इसलिए तुरंत शादी कर दी। शादी 10 दिन पहले बड़ी धूमधाम से हुई। दुल्हन सुमन के परिवार ने पहले ही बोल दिया था कि उनके पास दहेज देने के लिए कुछ नहीं है।

अजय की मां ने लड़की सुंदर देखते हुए बेटे अजय से शादी तय कर दी। शादी में दूल्हे के परिवार ने करीब डेढ़ लाख रुपए का खर्च किया और लड़की को एक तोले सोना भी दे दिया।
विज्ञापन


ससुराल पक्ष ने अजय को खिलाया नशीला पदार्थ
शादी के बाद अजय सुमन को लेकर उसके मायके पहुंचा। यहां अजय की उसके ससुराल वालों ने खूब खातिरदारी की। अजय को दिए रात के खाने में उसके ससुराल पक्ष ने कोई नशीला पदार्थ मिला दिया।
विज्ञापन

सुबह परिवार समेत गायब थी दुल्हन

सुबह जब अजय की नींद खुली तो उसने देखा कि सुमन व उसका परिवार गायब है। एक बार तो उसे सब कुछ सामान्य लग रहा था, जब उसने पूरे गांव में सुमन और उसके परिवार को ढूंढा तो वो नहीं मिले।

गांववाले नहीं जानते थे परिवार को

अजय का परिवार गांव पहुंचा तो पता चला कि सुमन और उसका परिवार इस गांव में 15 दिन पूर्व ही आया था। वो यहां किसी को नहीं जानते थे और न ही उनकी कोई रिश्तेदारी अभी तक सामने आई है। सोमवार को परेशान हुआ परिवार अबोहर की मलोट रोड़, सीड फार्म व अन्य स्थानों पर सुमन एवं उसके परिवार को ढूंढ रहा था, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें