फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने गाड़ी धोने से रोका तो महिलाओं को जमकर पीटा

Mon, 23 Nov 2015 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही परिवार के लोगों में उस समय जमकर मारपीट हुई, लाठियां और पत्थर चले, जब घर के आगे गाड़ी धोने से रोका गया। घटना मोहाली के गांव मौलीजांगरा में हुई। झगड़े में दो महिलाओं को चोटें आई, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


सोहाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गांव में रहते मुस्लिम परिवार में चचेरे भाईओं के परिवार में रविवार सुबह घर के सामने गाड़ी धोने को झगड़ा हो गया। इस झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। दोनों परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।

अस्पताल में भर्ती मूर्ति नामक महिला ने बताया कि उनका बेटा रिंकू सुबह अपने काम पर जा रहा था, इसी दौरान बगल में रह रहे उनके देवर के लड़के लक्की ने उसके साथ बहस करने लगा। इस बीच दोनों में हाथापाई होने लगी और इस दौरान उनके देवर और उसका बेटा लक्की रिंकू के साथ मारपीट करने लगा।
विज्ञापन


जब वह बेटे को छुड़वाने के लिए पति मोहम्मद के साथ वहां गईं। इस दौरान उनके देवर की दोनों पुत्रवधू भी आ गईं और उनके साथ मारपीट करने लगीं। मूर्ति ने बताया कि मारपीट के दौरान उनके सिर पर डंडे से हमला किया गया, जिसके बाद उनके सिर से खून बहने लगा।

इतना ही नहीं दोनों महिलाओं ने उनके मुंह पर मुक्का मारकर उनके दांत भी तोड़ दिए। इसके अलावा उनके पति मोहम्मद को धक्का मार कर जलते चूल्हे में गिरा दिया। इस कारण उनके पति को भी चोटें आई हैं। दूसरी ओर लक्की ने आरोप लगाया कि उन्होंने जब घर के बाहर चचेरे भाई रिंकू को गाड़ी धोने से रोका तो उसके परिवार ने उस पर हमला कर दिया।

उसने बताया कि लड़ते झगड़ते उसके घर में घुस आए और उनकी मौसी मुख्तयार पर भी हमला कर उनके दांत तोड़ दिए। जबकि मूर्ति ने अपने दांतों को खुद तोड़ा है और सिर पर डंडा भी खुद ही मारा है ताकि पुलिस केस बन सके। इस संबंधी संपर्क करने पर सोहाना पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर दोनों पक्षों के बयान लेकर बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें