फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्कोथेक में युवती को छेड़ा, विरोध किया तो बाहर पीटा

Sun, 23 Mar 2014 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-9 के एफ बार डिस्कोथेक के बाहर शनिवार देर रात तीन युवकों ने युवती के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


इसके बाद जब युवती टैक्सी लेकर अपने घर वापस जा रही थी उन्होंने अपनी कार से युवती का पीछा किया। यही नहीं आरोपी युवकों ने सेक्टर-17-18 के लाइट प्वाइंट पर युवती को रोका।
विज्ञापन


युवती ने विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की। लड़की के शोर मचाने पर युवक मौके से भाग गए। युवती ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन


मौके पर सेक्टर-17 की पुलिस पहुंची। पुलिस ने सेक्टर-43 निवासी युवती की शिकायत पर रविवार सुबह आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक डिस्कोथेक में भी थे। ऐसे में पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें