फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश जा रहे पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत

Sun, 17 Aug 2014 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच कैलाशों में एक पावन मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु चंबा भरमौर मार्ग से मणिमहेश के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गैंहरा के समीप वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे रावी में जा गिरी। हादसा रविवार सुबह करीब चार बजे पेश आया। उल्लेखनीय है कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मणिमहेश में छोटा स्नान होना है। माना जा रहा है कि इसी स्नान में भाग लेने के लिए श्रद्धालु जा रहे थे।
विज्ञापन

पंजाब के रहने वाले हैं मृतक

मणिमहेश यात्रा के लिए जा रहे सभी श्रद्धालु पंजाब के पठानकोट से संबंध रखते हैं। अभी तक एक ही मृतक की पहचान हो पाई है। वह पठानकोट के बुंदल गांव का रहने वाला अवतार था। वाहन दुर्घटना में दो घायलों को उपचार के लिए चंबा जिला अस्पताल में लाया गया, जहां से इन्हें पठानकोट रेफर कर दिया गया है।

दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। मगर प्रारंभिक जांच में हादसा चालक की लापरवाही से होता नजर आ रहा है। वाहन दुर्घटना में घायल लोगों के बयानों के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें