फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका एक्सप्रेस से कटा व्यक्ति, ट्रैक पर थमी रही टॉय ट्रेन

Thu, 14 Jan 2016 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका(पंचकूला)
विज्ञापन
विज्ञापन
कालका एक्सप्रेस की चपेट में आने से 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके चलते टॉय ट्रेन भी डेढ़ घंटा ट्रैक पर फंसी रही। घटना कालका हाऊसिंग बोर्ड के समीप रेलवे लाइन पर हुई। हादसे की सूचना पर जीआरपी कालका मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे लाइन पर पड़ा शव
हादसा सुबह 10:40 पर हुआ। इसके बाद भी शव डेढ़ घंटे रेल लाइन पर पड़ा रहा। इस कारण दिल्ली से कालका आने वाली हिमालयन क्वीन एक घंटे बीच मार्ग में खड़ी रही। जीआरपी भी देरी से पहुंची। परेशान होकर ट्रेन सवारियों ने विरोधी नारेबाजी की।

घटना की लोकेशन गलत मिली
जीआरपी एसआई सतबीर ने बताया कि उन्हें घटनास्थल की गलत सूचना मिली, जिस कारण उन्हें आने में देरी हुई। वह बाईपास के रास्ते चंडी मंदिर पहुंचे। आवश्यक कार्रवाई करके शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के कालका के सिविल अस्पताल में रखवा दिया।
विज्ञापन


टॉय ट्रेन भी रुकी
दिल्ली से कालका सुबह 11:20 बजे पहुंचने वाली हिमालयन क्वीन दोपहर 12:30 बजे पहुंची। इसके कनेक्शन में शिमला के लिए चलने वाली हिमालयन क्वीन को करीब एक घंटे की देरी से रवाना किया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें