फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: अमृतसर में थाने के बाहर गोली मारकर युवक की हत्या, दोस्तों के साथ कार में जा रहा था

Fri, 15 Mar 2024 02:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

मारे गए युवक वीनू ने हमलावरों से बचने के लिए थाने के अंदर जाने का प्रयास किया लेकिन हमलावरों ने उसे थाने के गेट के सामने गोलियां मार दी और फरार हो गए। गोलियां लगने से जख्मी हुए वीनू की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
firing - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में गुरुवार रात अज्ञात आरोपियों ने हकीमा गेट थाने के बाहर गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। वीनू नाम का युवक अपने दो दोस्तों के साथ कार में जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


वीनू ने हमलावरों से बचने के लिए थाने के अंदर जाने का प्रयास किया लेकिन हमलावरों ने उसे थाने के गेट के सामने गोलियां मार दी और फरार हो गए। गोलियां लगने से जख्मी हुए वीनू की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। एडीसीपी सिटी वन डॉ. दर्पण अहलूवालिया ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने हमलावरों के कुछ सहयोगियों को हिरासत में ले लिया है। एडीसीपी ने बताया कि हमलावरों को काबू करने के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें