फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : पहले साथ में पी शराब फिर रॉड मारकर कर दी दोस्त की हत्या, शव जलाते वक्त पहुंची पुलिस

Tue, 06 Apr 2021 06:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरनाला के गांव कालेके में युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी शव को जलाकर खुर्दबुर्द करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी अधजला शव छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


थाना धनौला के प्रभारी विजय कुमार व एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि अवतार सिंह निवासी कालेका व रणजीत सिंह निवासी बदरा अच्छे दोस्त थे। दोनों अक्सर शाम को इकट्ठा होकर शराब पीते थे। सोमवार रात भी दोनों बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। 

नतीजतन अवतार सिंह ने लोहे की रॉड अपने दोस्त रणजीत सिंह के सिर पर मारकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी अवतार सिंह हत्या के बाद रणजीत का शव जलाकर खुर्दबुर्द करने की कोशिश कर रहा था कि पुलिस को इसकी सूचना मिल गई।
विज्ञापन


जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वह अधजला शव छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि रणजीत सिंह की पत्नी जसमेल कौर के बयान पर अवतार सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। शव का सिविल अस्पताल बरनाला से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें