फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर में तेजधार हथियार से युवक की हत्या, भाई गंभीर

Thu, 07 Apr 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर
विज्ञापन
अबोहर में युवक की हत्या के बाद जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के फिरोजपुर जिले के अबोहर इलाके में जधार हथियार से युवक की हत्या कर दी गई, जबकि भाई को गंभीर घायल कर दिया। भाइयों पर जानलेवा हमला स्थानीय कंधवाला रोड़ गुरुद्वारा श्री संगतसर के नजदीक मंगलवार रात हुआ।
विज्ञापन


एक दर्जन से अधिक हथियारबंद लोगों ने तेजधार हथियारों से उनपर हमला किया। एक भाई ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। 

जानकारी के अनुसार नई आबादी निवासी जसवीर सिंह पुत्र जंगीर सिंह का उसी के मोहल्ले में रहने वाले अमृतपाल सिंह पुत्र बलजीत सिंह से पुराना विवाद था। मंगलवार रात जसवीर सिंह अपने भाई अरविंद्र सिंह के साथ घर जा रहा तो गुरुद्वारा साहिब के पास अमृतपाल सिंह ने अपने साथियों सहित उनपर हमला बोल दिया। जसवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और अरविंद्र सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीएसपी गुरभेज सिंह, थाना नं. 2 के प्रभारी लेखराज तथा थाना नं. 1 के प्रभारी बलकार सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और करीब आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेते हुए बड़ी संख्या में तेजधार हथियार और डंडे आदि बरामद किए। 

मृतक जसवीर सिंह का पिता जंगीर सिंह बिजली विभाग का सेवानिवृत्त कर्मचारी है। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने थाना नं. 2 के बाहर एकत्रित होकर दोषियों को पकड़ने की मांग की।

विभाग की रिटायर कर्मचारी यूनियन के प्रधान शंकर लाल ने कहा कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तब तक वे मृतक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इधर डीएसपी गुरभेज सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें