जांच के दौरान सामने आया कि लड़की के ओमेक्स मॉल में एक शोरूम में काम करने वाले संदीप सिंह निवासी गुरु नानक नगर के साथ प्रेम संबंध थे। लड़की उससे शादी करना चाहती थी लेकिन लड़का ऐसा नहीं चाहता था।
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में माना है कि 17 जुलाई 2019 को संदीप सिंह के कहने पर उसका दोस्त रिंकू निवासी बाबू सिंह कालोनी पटियाला सिमरनजीत कौर को अपने साथ लेकर दिल्ली गया था और दिल्ली में अपने दोस्त के पास काम लगाने के लिए वहां छोड़कर खुद पटियाला लौट आया।
20 जुलाई को ही युवती पटियाला आ गई। संदीप को पता था कि उसके पास एक लाख 80 हजार रुपये हैं। इसलिए उसने यह रकम हासिल करने के लालच में अपने दोस्त रिंकू के साथ मिलकर 20 जुलाई की रात करीब साढ़े 9 बजे सिमरनजीत कौर को गांव बड़ी रौणी की हड्डा रोडी में ले जाकर उसका रस्सी के साथ गला घोंट कर कत्ल कर दिया और लाश को वहीं फेंक दिया।