फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत बुला रही थी मुरथल, जन्मदिन मनाने गए थे तीन भाई, घर लौटीं लाश

Fri, 09 Aug 2019 11:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विनीत और सचिन(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के मामले में परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं घायल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि ये युवक हरियाणा के पलवल से मुरथल में जन्मदिन की दावत में जा रहे थे। परिजन तीनों के शव अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


हरियाणा के फरीदाबाद के बसंतपुर निवासी प्रदीप उर्फ आशु (26) पुत्र सतपाल, उसका चचेरा भाई विनीत उर्फ कक्कू (25) पुत्र कंवर पाल अपने फुफेरे भाई सचिन (24) पुत्र इंद्रपाल, प्रिंस पुत्र राजेंद्र निवासी बड़ौली पलवल कार में सवार होकर बुधवार रात कार में सवार होकर हरियाणा के मुरथल (सोनीपत) में जन्मदिन की दावत में जा रहे थे।

प्रदीप के चाचा रामकेश ने बताया कि बुधवार को परिवार में एक युवक का बर्थ-डे था। देर शाम चारों युवक कार में सवार होकर पलवल से मुरथल (सोनीपत) में दावत के लिए चले। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां मिनी टोल के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी । इससे कार के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में प्रदीप, विनीत और सचिन की मौके पर ही मौत हो गई गई। प्रिंस गंभीर रूप से घायल हुआ। जिला अस्पताल से घायल प्रिंस को हायर सेंटर के लिए रेफर किया। उसकी हालत चिंताजनक है।

रामकेश की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि प्रदीप वाटर प्लांट चलाता था। उसके छोटे-छोटे दो बेटे हैं। विनीत रोडी डस्ट बेचने की दुकान करता था। उसके एक बेटा है। वहीं सचिन अविवाहित था।

पोस्टमार्टम के बाद परिजन तीनों शवों को अपने साथ ले गए। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि ट्रक चालक का पता लगाना का प्रयास किया जा रहा है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जल्दी ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा। घायल प्रिंस को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें