फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक ने भिखारिन को ट्रेन के आगे धकेला, बच्चे की मौत

Mon, 27 Jun 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिरफिरे आशिक करतूत देखिए। उसने भिखारिन को ट्रेन के आगे धकेल दिया। हादसे में जहां उसकी बाजू कट गई, वहीं बच्चे की मौत हो गई। हादसा पंजाब के जालंधर में रामामंडी रेलवे लाइन पर हुआ। दर्दनाक मंजर तब रहा, जब भिखारिन कटी बाजू के साथ लंबे समय तक रेलवे लाइन के पास बैठी रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।
विज्ञापन


काफी देर के बाद कुछ लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसको सिविल अस्पताल पहुंचाया। महिला काफी समय से इलाके में भीख मांग कर बच्चों को पाल रही थी। चांद नामक व्यक्ति उस पर बुरी नजर रखता था। शनिवार को उसने रंजिश में धक्का दे दिया। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें