फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: सूदखोर से परेशान व्यक्ति ने जहर खाया, पत्नी ने लगाया ये आरोप, तीन पर केस दर्ज

Tue, 10 Jan 2023 08:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

सोनिया ने आरोप लगाया कि उक्त सूदखोर उसके पति राकेश को धमकाते। आरोपी कहते कि वह लोग उसका घर से बाहर निकलना बंद कर देंगे और समाज में भी जलील करेंगे। इसके चलते उसका पति काफी परेशान था और उन्होंने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन रोड स्थित ईश्वर नगर में किराये के घर में रह रहे राकेश चौहान ने सूदखोरों से दुखी होकर मंगलवार की दोपहर जहरीला पदार्थ निगल लिया। अस्पताल ले जाते व्क्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने सूदखोरों पर 20 फीसदी जबरन ब्याज वसूलने और राकेश को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। फिलहाल सुल्तानविंड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोबिन हंस ने बताया कि मकान मालिक कृष्ण सिंह, माधव और लक्की के खिलाफ केस दर्ज कर राकेश का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


तरनतारन रोड स्थित ईश्वर नगर निवासी सोनिया ने बताया कि वह अपने पति राकेश चौहान और पांच साल के बेटे के साथ करीब दो साल से कृष्ण सिंह के घर पर किराये पर रह रही थी। परिवार में आर्थिक तंगी आने पर मकान मालिक ने अपने साथी माधव और लक्की के साथ मिलकर उसके पति को 20 फीसदी ब्याज पर पांच लाख रुपये उधार दिए। उसने आरोप लगाया कि मकान मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पति को मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया।

सोनिया ने आरोप लगाया कि उक्त सूदखोर उसके पति राकेश को धमकाते। आरोपी कहते कि वह लोग उसका घर से बाहर निकलना बंद कर देंगे और समाज में भी जलील करेंगे। इसके चलते उसका पति काफी परेशान था और उन्होंने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी।
विज्ञापन


वहीं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोबिन हंस ने बताया कि राकेश चौहान के कब्जे से मिले सुसाइड नोट के आधार पर कृष्ण सिंह, माधव और लक्की के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मामले में शामिल एक महिला की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें